एक करोड़ के चक्कर में विवाहिता को उतार दिया मौत के घाट, सास, ससुर समेत तीन गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र स्थित जगनपुर गांव में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सास-ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दहेज में एक करोड़ रुपये के फ्लैट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की गई है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में दहेज की मांग स्वीकार की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब इस घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दिल्ली के सराय काले खां निवासी हरवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी निधि की शादी 2020 में जगनपुर गांव के दीपक भड़ाना से हुई थी। आरोप है कि दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार की सुबह निधि की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए दबाव बनाते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर हरवीर सिंह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और तहरीर दी।
मृतका की तहरीर पर पुलिस ने दीपक भड़ाना, देवर तरुण, सास मुंदरेश, ससुर रमेश, मधुसूदन और विनोद समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी देवर तरुण, ससुर रमेश और सास मुंदरेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दहेज में एक करोड़ रुपये का फ्लैट लेना चाहते थे और इसी दबाव में उन्होंने निधि की हत्या की योजना बनाई। आरोपी तरुण ने बताया कि जब दहेज की रकम का इंतजाम नहीं हो पाया तो गुस्से में आकर उसने निधि की हत्या कर दी।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य अभी फरार हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img