कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अमर सैनी

नोएडा। कासना साइट-5 स्थित एक कंपनी में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब होने पर साथी कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से एटा के बरधर गांव निवासी सौरभ चौहान कासना साइट-5 स्थित एक कंपनी में काम करते थे। सोमवार को काम करते समय अचानक वह बेहोश हो गए। साथी कर्मचारी उन्हें पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ चौहान की मौत हो गई। कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img