उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, मथुरा: कोसीकलां की बृजवासी डेयरी पर छापा: मिलावटी पनीर बनाने का भंडाफोड़, 600 किलो पनीर सीज

उत्तर प्रदेश, मथुरा: कोसीकलां की बृजवासी डेयरी पर छापा: मिलावटी पनीर बनाने का भंडाफोड़, 600 किलो पनीर सीज

सौरभ

उत्तर प्रदेश, मथुरा: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने आज (30 जुलाई 2025) मथुरा के कोसीकलां स्थित गोपाल बाग की बृजवासी डेयरी पर छापा मारा। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ और जिलाधिकारी, मथुरा के आदेशों के अनुपालन में की गई।

धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य), मथुरा के निर्देशन और ज्ञानपाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में दलवीर सिंह व जितेन्द्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेयरी के संचालक मुबारिक पुत्र अब्दुल्ला निवासी ग्राम नगला सिरौली, कोसीकलां मौजूद थे।

जांच में प्रतिष्ठान से 600 किलोग्राम पनीर, 60 लीटर रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल, 100 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर और लगभग आठ किलो सफेद घोल बरामद किया गया। पूछताछ में मुबारिक ने कबूल किया कि वह स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल और सफेद घोल का इस्तेमाल करके पनीर बनाता है।
FSDA टीम ने मौके से पनीर के दो, मिश्रित दूध का एक, सफेद घोल का एक, रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल का एक और स्किम्ड मिल्क पाउडर का एक, कुल 6 नमूने लिए। बरामद किए गए पनीर और अन्य मिलावटी सामग्री को सीज कर दिया गया है।
संग्रहित सभी नमूने विश्लेषण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players