उत्तर प्रदेश, नोएडा: उबर कैब ड्राइवर के पास से मिले 2 नाम के आधार कार्ड, परिवार को बंधक बनाकर डराया था

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से कैब बुक करके दिल्ली के कनाॅट प्लेस जा रही फैमिली को बंधक बनाकर डराने वाले उबर कैब ड्राइवर को फेज 3 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कैब ड्राइवर के पास से 2 नाम के आधार कार्ड बरामद मिले है। उसने सोनू के नाम से आधार कार्ड बनवाया था जबकि उसका असली नाम नासिम है। वह मूल रूप से हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। वर्तमान में वह नोएडा के सर्फाबाद गांव में किराए पर रह रहा था।

पीड़ित संजय मोहन ने पुलिस ने बताया कि उन्होंने उबर कैब की थी। ड्राइवर का नाम सोनू आया था। सोनू नाम से बुकिंग होने के बाद संजय फैमिली के साथ दिल्ली कनाॅट प्लेस के लिए कार में बैठकर चल दिए। रास्ते में पर्थला के समीप पुलिस से बचने के लिए कैब ड्राइवर ने गाड़ी भगा दी। रास्ते में फैमिली के लोगों ने कई बार गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी।आरोप है कि आरोपी कैब ड्राइवर फैमिली को कई किलोमीटर तक बंधक बनाकर घुमाता रहा था। आरोपी ने स्वयं को सोनू नाम बताकर पीड़ित फैमिली से परिचय कराया था। उसका असली नाम नासिम है। फैमिली को पिकअप करने के बाद आरोपी ड्राइवर ने उसको कही और मार्ग पर छोड़ दिया था।

डराने वाला वीडियो आया था सामने
इस मामले में एक डरावना वीडियो सामने आया था जिसमें फैमिली के लोग कार रोकने की मिन्नत करते रहे है, लेकिन ड्राइवर कार नहीं रोकता है। फैमिली के साथ एक छोटी बच्ची भी करीब 4 साल की मौजूद थी। फेज 3 थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी द्वारा झूठी पहचान के जरिए ऑनलाइन कैब सेवा में काम कर रहा था। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सीएनजी पंप पर सर्टिफिकेट को लेकर मारपीट, दो कर्मचारी घायल

Hapur News : हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में...

Topics

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img