Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना जारी

नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना जारी
भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में 81 गांवों के किसान 10 अक्टूबर से नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में 81 गांवों के किसान 10 अक्टूबर से नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरने का 40वां दिन था। धरने की अध्यक्षता बाबा मूलचंद चौहान ने की तथा मंच का संचालन विमल उधम चौहान नंगली वाजिदपुर ने किया।

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन मंच ने किसानों को आज दोपहर 2 बजे नोएडा प्राधिकरण के साथ बैठक करने के लिए बुलाया था। इसके बाद किसान नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में पहुंचे और नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री, सतीश पाल ओएसडी महेंद्र प्रसाद, क्रांति शेखर, अरविंद कुमार, तहसीलदार शशि सीमा चौहान के साथ बैठक की। किसानों ने अधिकारियों से पूछा कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ बैठक क्यों नहीं हो रही है, जिस पर अधिकारियों ने कहा कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी को बहुत जरूरी काम से बाहर जाना है, इसलिए वह बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में किसानों को बताया गया कि गांव गेझा तिलपताबाद और याकूबपुर का खसरेवार सर्वे 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा, जिसके लिए न्यायालय ने किसानों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत भूमि के बदले धनराशि देने के आदेश दिए हैं। इसी सप्ताह उन्हें धनराशि के चेक वितरित कर दिए जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि अब किसान नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के झूठे वादों और गुमराह करने वाले झांसे में नहीं आएंगे। नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आने वाले 81 गांवों के सभी किसानों की समस्याओं का समाधान होने के बाद ही वे घर लौटेंगे। नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का विरोध जारी रहेगा। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हमें अपना हक मिलेगा। इस मौके पर चाहत प्रधान राजवीर प्रधान बुलन्दशहर जिला अध्यक्ष अमित प्रधान जोखाबाद, चरण सिंह प्रधान, डीपी चौहान, सुरेंद्र प्रधान, गौतम लोहिया, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, प्रदेश अध्यक्ष मनविंदर भाटी, वीर सिंह टाइगर, सुभाष चौहान, गजेंद्र बैसोया, रोहतास चौहान, अनुज कसाना, योगेश भाटी, प्रिंस भाटी, विमल त्यागी, आशीष चौहान, राहुल पवार, उमंग शर्मा, अमित बैसोया, रिंकू यादव, सोनू लोहिया, अभिषेक चौहान, राजू चौहान, सत्येन्द्र गुर्जर, राजपाल सिंह चौहान, एके बसोया, अनिल चौहान, दानिश चौहान। धरने में सैफी, पिंटू राजपूत, सूरज लोकेश चौहान, सोनू खारी, जगबीर भाटी, लोकेश चौहान, लाल सिंह चौहान, राकेश चौहान, उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष बबली शर्मा, उषा चौहान, सपना चौहान समेत सैकड़ों किसान शामिल हुए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *