Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: कमला मार्केट फायरिंग कांड सुलझा, दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और स्कूटी बरामद

Delhi Crime: कमला मार्केट फायरिंग कांड सुलझा, दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और स्कूटी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के कमला मार्केट थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की गुत्थी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक पिस्टल, एक इस्तेमाल किया हुआ कारतूस, एक बुलेट हेड और वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की सुजुकी बर्गमैन स्कूटी बरामद की गई है। यह फायरिंग की घटना 25 जुलाई की सुबह तब हुई थी जब मोहल्ला निहारियान चौक के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने एक दंपत्ति पर खुलेआम गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

थाना कमला मार्केट को सुबह करीब 10 बजे फायरिंग की कॉल मिली थी। कॉलर प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और बहनोई बाइक से दवा लेने के बाद लौट रहे थे, तभी मोहल्ला निहारियान चौक के पास स्कूटी पर सवार दो युवक उनकी बाइक के सामने आ गए। जब टोका गया तो उनमें से एक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दूसरे युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन दंपत्ति बुरी तरह घबरा गए और हमलावर वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कमला मार्केट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस और गोली का बुलेट हेड बरामद किया और आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) एम. हरिश्चंद्र के निर्देशन में एसीपी पहाड़गंज अनिल कुमार और एसएचओ कमला मार्केट की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घटनास्थल से लेकर संभावित भागने के रूट तक हर एंगल को ध्यान में रखते हुए संदिग्धों की पहचान करने में सफलता प्राप्त की। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दौरान जो स्कूटी इस्तेमाल हुई थी, वह सफेद रंग की सुजुकी बर्गमैन थी, जिसका नंबर स्पष्ट रूप से कैमरे में कैद हो गया था। इसके आधार पर पुलिस ने स्कूटी की लोकेशन ट्रैक की और गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरी इलाके में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय मोहम्मद अमान उर्फ टोटा और 19 वर्षीय नोमान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमान आठवीं तक पढ़ा है और गांधी नगर की एक मार्केट में अपने पिता के साथ काम करता है, जबकि नोमान सातवीं पास है और गाजीपुर के बूचड़खाने में मजदूरी करता है। दोनों का आपराधिक किस्म के युवकों से मेलजोल रहा है और इसी संगत ने इन्हें अपराध की ओर धकेल दिया।

पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, एक चला हुआ कारतूस, एक बुलेट हेड और स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि घटना अचानक हुई बहस के बाद गुस्से में अंजाम दी गई थी। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला किसी योजना का हिस्सा था या फिर कोई पुरानी रंजिश इसमें शामिल थी।

मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और क्या इसके तार किसी बड़े गैंग से जुड़े हुए हैं। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी के स्वामित्व की जांच भी की जा रही है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस मामले को सुलझाकर स्थानीय लोगों में विश्वास कायम किया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें