Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Ramleela 2025: दिल्ली में रामलीला समितियों को 1200 यूनिट मुफ्त बिजली, सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगी सुविधा

Delhi Ramleela 2025: दिल्ली में रामलीला समितियों को 1200 यूनिट मुफ्त बिजली, सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद लौटी बीजेपी सरकार ने इस बार रामलीला के भव्य आयोजन को लेकर बड़ा फैसला किया है। पहली बार रामलीला आयोजन करने वाली समितियों को दिल्ली सरकार 1200 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी। शनिवार को दिल्ली सचिवालय में रामलीला और दुर्गा पूजा आयोजन समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब समितियों को अलग-अलग विभागों से एनओसी लेने के लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे। डीडीए, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, फायर विभाग समेत अन्य विभागों से आवश्यक मंजूरियाँ अब सिंगल विंडो सिस्टम के तहत दी जाएंगी। इसके लिए जिलों में डीएम कार्यालय स्तर पर ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

22 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में बड़े स्तर पर रामलीलाओं का मंचन होता है। इस मौके पर सरकार ने आयोजकों को तैयारी में होने वाली परेशानियों से बचाने और सभी अनुमतियों की प्रक्रिया को आसान बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

 

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें