Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Amritsar Arms Seizure: अमृतसर में पाकिस्तान से भेजे गए हथियार बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

Amritsar Arms Seizure: अमृतसर में पाकिस्तान से भेजे गए हथियार बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से सात पिस्तौल बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि ये सभी हथियार पाकिस्तान से सीमा पार भेजे गए थे।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों का संबंध एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क से हो सकता है। बरामद हथियारों को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने की योजना थी। पुलिस इस नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों को किस माध्यम से भारत लाया गया और किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब पुलिस की विशेष टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनसे मिली जानकारियों के आधार पर अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।

इस घटना से राज्य में हथियार तस्करी और सीमापार आतंकवाद को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और भारत-पाक सीमा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है। अमृतसर पुलिस ने साफ किया है कि प्रदेश में किसी भी आपराधिक या आतंकी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है ताकि अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाई जा सके और उसके विरुद्ध समन्वित कार्रवाई हो सके।

>>>>>>>>>

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें