Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

New Delhi : लालकिला मैदान पर फिल्मी सितारों से सजेगी भव्य लव कुश रामलीला, भारतीय संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं का संगम मंच देखने को मिलेगा

New Delhi : विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस वर्ष रामलीला मंचन 22 सितंबर से 03 अक्तूबर 2025 तक लालकिला मैदान में होगा। दशहरा पर्व 02 अक्तूबर 2025 को पूरे विश्व में धूम-धाम से मनाया जाएगा।

लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला कई मायनों में ऐतिहासिक, अद्भुत और भव्य होगी। देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को मंच पर जीवंत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं का संगम मंच पर देखने को मिलेगा।

इस बार बॉलीवुड के 15 नामचीन स्टार्स के साथ-साथ टीवी और रंगमंच के 140 कलाकार विभिन्न किरदारों में नजर आएंगे। श्री राम, सीता जी और हनुमान जी का किरदार निभा रहे मुंबई के नामचीन फिल्मस्टार किंशुक वैध, रिनी आर्या और मल्हार पांड्या का परिचय कराया गया।

लव कुश रामलीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि इस वर्ष लीला मंचन बहुत दिव्य होगा। मंच पर मौजूद रामलीला में नई तकनीक, ए-आई, डिजिटल, हाईटेक, 3डी मैपिंग, विजुअल इफेक्ट, 8 ट्रेक साउंड सिस्टम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

रामलीला का लाइव मंचन देश विदेश के 25 करोड़ से ज्यादा दर्शक देखेंगे। सुभाष गोयल ने बताया कि इस बार फिल्म स्टार्स के कास्टयूम बहुत ही सुंदर और भव्य तैयार किए जा रहे हैं। रामभक्तों के लिए पंडाल को तैयार करने के लिए कलकत्ता, मथुरा, वृंदावन, उज्जैन आदि के कारीगरों द्वारा महीनों की कड़ी मेहनत से बनाया जा रहा है।

फिल्म अभिनेता किंशुक वैध ने कहा कि लव कुश रामलीला में प्रभु श्रीराम का किरदार करना मेरा सौभाग्य है। रिनी आर्या ने बताया कि लालकिला मैदान दिल्ली में माता सीता का रोल करना मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है। मल्हार पांड्या ने बताया कि वह हनुमान जी का अट्टू भक्त है और लव कुश रामलीला में बलशाली पवन पुत्र हनुमान का किरदार लाखों दर्शकों के सामने लाइव करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें