उत्तर प्रदेश, नोएडा: 1.37 करोड़ की ठगी मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जमीन के सौदे में फर्जी चेकों के जरिए करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। दनकौर क्षेत्र की एक विधवा महिला और उसके बेटों को आरोपी ने लाखों रुपये का झांसा देकर ठगा और प्लॉट का बैनामा अपने नाम करा लिया। जब महिला ने चेक बैंक में जमा किए तो पता चला कि यह चेक किसी भी बैंक द्वारा जारी ही नहीं किए गए थे। मामले में केस दर्ज कराने के लिए महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
शांति देवी का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा 710 वर्ग मीटर का प्लॉट आवंटित किया गया था। पति की मृत्यु के बाद शांति देवी और उनके पुत्र मनोज और विनोद इस प्लॉट के मालिक और काबिज थे। गांव के ही सिंहराज ने इस प्लॉट की खरीद-फरोख्त का सौदा 1 करोड़ 37 लाख 95 हजार रुपये में तय किया। इसके तहत आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में नकद, चेक और आरटीजीएस के जरिए भुगतान करने का दावा किया। आरोपी ने शुरूआत में कुछ रकम दी, लेकिन बाद में चेक दिए गए। शांति देवी ने 25 मई 2018 को उपनिबंधक सदर थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा में रजिस्ट्री करा दी। लेकिन असली धोखाधड़ी तब सामने आई जब महिला ने चेक बैंक में जमा किए। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img