उत्तर प्रदेश, नोएडा: सलारपुर में बन रहीं 50 इमारतों में रोका जाएगा भूजल दोहन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण जिला प्रशासन की मदद लेगा। प्राधिकरण एसडीएम दादरी को पत्र लिखकर भूजल दोहन को रोकने के लिए कहेगा। इन इमारतों में सबमर्सिबल के जरिए भूजल दोहन किया जा रहा है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने यह पत्र भेजने के लिए भूलेख विभाग को निर्देश दिए हैं।
प्राधिकरण के मुताबिक, सेक्टर-107 में अधिसूचित जमीन पर बिना मंजूरी के अवैध रूप से इमारतें खड़ी की जा रही हैं। इनमें काम रोकने के लिए प्राधिकरण ने 25 अधिकारियों की एक टीम तैनात कर दी है। हर अधिकारी की अलग-अलग दिन देखरेख की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद यहां निर्माण चल रहा है। प्राधिकरण की तैयारी है कि अभी इन इमारतों में कोई रह नहीं रहा है। ऐसे में अगर पानी पर रोक लगाई जाए तो निर्माण करना आसान नहीं होगा। साथ ही, यहां पर निर्माण करने वालों को भूमाफिया घोषित करने के लिए प्राधिकरण के सीईओ की तरफ से डीएम को पत्र लिखा जा चुका है। भूमाफिया घोषित होने के बाद इमारतों को बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सख्त होगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img