उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: नोएडा में लिव-इन रिलेशनशिप का विवाद, युवक पर धोखे से शादी और गर्भपात कराने का आरोप

Noida: नोएडा में लिव-इन रिलेशनशिप का विवाद, युवक पर धोखे से शादी और गर्भपात कराने का आरोप

नोएडा। सेक्टर-39 थाने में एक युवती ने अपने साथी पर धोखे में रखकर दूसरी लड़की से शादी करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, संभल के कृष्णा कुमार उर्फ आकाश के साथ युवती का कुछ साल पहले परिचय हुआ। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती का दावा है कि आकाश ने मंदिर में उसकी शादी भी की। इस दौरान उनके शारीरिक संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई।

युवती ने बताया कि आकाश ने उसे अस्पताल ले जाकर गर्भपात कराया, जिससे उसकी तबीयत कई दिन तक खराब रही। अब आकाश कथित रूप से किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। जब युवती ने इसे रोकने की कोशिश की तो आकाश ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button