Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Firing In Patna: पटना के कंकड़बाग में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, चार बदमाश गिरफ्तार

Firing In Patna: पटना के कंकड़बाग में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, चार बदमाश गिरफ्तार

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह एक गंभीर जमीनी विवाद था, जिसमें अपराधियों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद आरोपी पास के एक घर में जाकर छिप गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को मौके पर भेजा गया। चार थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुशल रणनीति अपनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और यह सुनिश्चित किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें