राज्यदिल्ली

Delhi Crime: कार समेत 2 बच्चों को ले उड़ा बदमाश, दिल्ली पुलिस की टीमों ने 3 घंटे तक पीछा कर बचाया

Delhi Crime: कार समेत 2 बच्चों को ले उड़ा बदमाश, दिल्ली पुलिस की टीमों ने 3 घंटे तक पीछा कर बचाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली शकरपुर के विकास मार्ग पर एक दंपती अपने दो बच्चों के साथ कार से हीरा स्वीट्स शाप पर मिठाई लेने गए थे। दंपती ने अपनी 11 साल की बेटी और तीन साल के बच्चे को कार में छोड़ दिया और खुद दुकान में मिठाई लेने चले गए। जब वे मिठाई लेने गए तो उनकी कार का इन्जन ऑन मोड पर था। इसी बीच मौका पाकर एक बदमाश कार में घुस गया और बच्चों समेत कार लेकर फरार हो गया। मिठाई की दुकान से लौटने पर बच्चों के पिता ने देखा कि उनकी गाड़ी और बच्चे गायब थे। कुछ देर के बाद बदमाश ने बच्चों के परिजनों को फोन करके 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों ने बिना देरी किए मामले की सूचना पुलिस को दी। लक्ष्मी नगर और शकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पूर्वी दिल्ली एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत सक्रिय हो गए। एसएचओ शकरपुर ने पीड़ित की मां के साथ, एसएचओ लक्ष्मी नगर ने पीड़ित के पिता के साथ और पीएस शकरपुर की दो और टीमों के साथ तकनीकी निगरानी के आधार पर कार का पीछा करना शुरू कर दिया। अपहरणकर्ताओं की तलाश के लिए स्पेशल स्टाफ, एएनएस और एसीपी मधु विहार की एक टीम को तुरंत कार्रवाई के लिए भेजा गया। करीब तीन घंटे और करीब 20 पुलिस वाहनों द्वारा पीछा करने के बाद, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं द्वारा छोड़े गए बच्चों के साथ कार को ढूंढ निकाला।

दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। आभूषण और मोबाइल फोन सहित कुछ कीमती सामान भी सही सलामत पाए गए, क्योंकि अपहरणकर्ताओं को यह पता चलने के बाद कि पुलिस उन्हें हर तरफ से पीछा कर रही है, कुछ भी लेने का समय नहीं मिला। दूसरे जिलों की पुलिस टीमों, विशेष रूप से बाहरी उत्तरी जिले और आरपीएफ ने भी इस ऑपरेशन में बहुत अधिक सक्रियता दिखाई और उनकी तुरंत कार्रवाई से बच्चे बरामद हो सके। अभी किडनैपर को ढूंढा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players