विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने जनप्रतिनिधियों से किया अपनी ताकत पहचानने का आह्वान

विधान सभा का प्रबोधन कार्यक्रम संपन्न

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने जनप्रतिनिधियों से किया अपनी ताकत पहचानने का आह्वान

प्रीति कंबोज
चंडीगढ़, 15 फरवरी

हरियाणा विधान सभा की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, गुजरात विधान सभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हरियाणा सरकार में संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह, राज्यसभा के संयुक्त सचिव डॉ. राघव प्रसाद दास, लोकसभा के पूर्व संयुक्त सचिव रविन्द्र गारिमेला, केंद्रीय संसदीय मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ. सत्यप्रकाश ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि दो दिन में बहुत से संवाद हुए हैं। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों का आचरण कैसा होना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा दिए उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का आचरण मर्यादा के अनुसार होना चाहिए।

कल्याण ने कहा कि जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद हमें बेहतर कानून बनाने का संकल्प लेना चाहिए। विधायी कामकाज ही हमारी ताकत है। इस सिलसिले में उन्होंने हाथी का उदाहरण देते हुए कहा कि इतने विशालकाय प्राणी को अपनी ताकत का अंदाजा नहीं होता। हम सभी को अपनी ताकत का अनुमान होना चाहिए। उन्होंने विधायकों से अध्ययन करने का भी आह्वान किया। पूरे प्रदेश का बजट पास करने से लेकर खर्चों पर निगरानी ऐसी बहुत सी शक्तियां हैं, जो संविधान ने जनप्रतिनिधियों को दी है।

उन्होंने कहा कि नियमों के हिसाब से अपनी बात रखनी चाहिए। कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन-वन लेजिस्लेशन का सपना देखा है। इससे देश के संसदीय तंत्र में गुणात्मक सुधार होगा। डिजिटल प्लेटफार्म विकसित होने से सभी प्रदेश एक दूसरे के विधायी कामकाज की जानकारी आपस में साझा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा इस दिशा में काफी आगे बढ़ चुका है। इस दिशा में आप सभी के सहयोग की जरूरत है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img