Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, उद्यान विभाग का कर्मचारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Hapur News : मेरठ एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए हापुड़ में जिला उद्यान विभाग में तैनात कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से एक लाख रुपये नकद और एक स्कूटी भी बरामद की। कार्रवाई के बाद आरोपी को थाना हापुड़ देहात लाया गया, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

बाबूगढ़ निवासी राहुल पाल ने मेरठ स्थित एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल पाल ने बताया कि उसने पीएमएफएमई योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत मशीनें खरीदने के लिए 27 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। इस योजना में सरकार की ओर से 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। आरोप है कि जिला उद्यान विभाग में तैनात आदेश गौतम ने लोन पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। राहुल पाल का कहना है कि उसने पहले 50 हजार रुपये देने की बात कही थी, लेकिन आरोपी एक लाख रुपये से कम लेने को तैयार नहीं था।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। निरीक्षक दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में 22 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। शुक्रवार सुबह आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

बारिश के कारण शुरुआत में आरोपी मौके पर आने से बचता रहा। करीब दो घंटे बाद बारिश रुकने पर आदेश गौतम ने राहुल पाल को फोन कर गढ़ रोड स्थित सीएचसी अस्पताल के पास बुलाया। राहुल पाल कार से मौके पर पहुंचा और फोन कर आरोपी को बुलाया।

आरोप है कि आदेश गौतम कार में बैठा और एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार कर लिए। जैसे ही पैसे दिए गए, पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शनिवार को आरोपी को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें