Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार, परिवहन मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी ने किया निरक्षण

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार, परिवहन मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी ने किया निरक्षण

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से लेकर लोनी बॉर्डर तक लगभग लगभग बनकर पूरा तैयार है और जुलाई के अंतिम चरण में इस एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से लेकर दिल्ली लोनी बॉर्डर तक आम जनता के लिए स्टार्ट कर दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर कितनी तैयारी हैं इसका निरीक्षण करने के लिए आज केंद्रीय राज्य परिवहन मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद हर्ष मल्होत्रा उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी के साथ दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर अक्षरधाम सभापुर गांव तक संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और आसपास छोटी मोटी समस्याओं लिए क्षेत्रीय जनता से सलाह मसवरा कर उन समस्याओं को भी दूर किया। इस एक्सप्रेसवे की खास बात यह है कि अक्षरधाम से लेकर लोनी बॉर्डर तक शुरुआत के लगभग 18 किलोमीटर तक इस एक्सप्रेसवे पर कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा सभी के लिए निशुल्क है और जरूरत के अनुसार इस एक्सप्रेसपे पर उतारने एवं चढ़ने की भी उचित व्यवस्था है।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य परिवहन मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं क्षेत्रीय लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी ने कहां की अक्षरधाम से लेकर लोनी बॉर्डर तक लगभग पूरी तरीके से एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है इसी बात का निरीक्षण करने हम पहुंचे हैं जुलाई के अंतिम चरण में दिल्ली तक के एक्सप्रेसवे को चालू कर दिया जाएगा और लगभग दिल्ली देरहादून तक इस एक्सप्रेसवे दिसंबर 2024 तक पूरा कर आम जनता को सौंप दिया जाएगा और क्या कुछ कहा आप खुद सुनिए हमारे संवाददाता की इस रिपोर्ट में।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img