Delhi: दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने गए एक किशोर की नहर में डूबने से मौत

Delhi: दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने गए एक किशोर की नहर में डूबने से मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने गए एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खिचड़ीपुर निवासी 17 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। फायर के अधिकारी अमर मीणा ने बताया कि एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि एक लड़का नहर में डूब हुआ है.फायर और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और युवक की शव नहर से निकल गया। फायर अधिकारी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान युवाक नहर गहरे पानी में पर जाने पर पर उसकी डूबने से मौत हो गई।

 

मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, सोनू खिचड़ीपुर इलाके में परिवार के साथ रहता था। सोनू के परिवार में माता सरिता, पिता रविंद्र के अलावा दो बहने हैं। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए वैसे ही मृतक के घर वाले और दिल्ली पुलिस के बीच बहस हो गई और जमकर हंगामा हुआ फिलहाल पुलिस ने मामला को शांत करवा कर युवक की शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img