उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निवासियों में दहशत, इस सोसायटी के पाथवे में आई दरार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ऐसी खबर सामने आई है जिसने निवासियों के माथे पर बल कर दिया है। सुपरटेक ईकाविलेज एक सोसायटी के बी 14 टावर के सामने पाथवे पर दरार आ गई है। इससे निवासियों में दहशत का माहौल है। जमीन में दरार आने पर सोसायटी के मेंटेनेंस की तरफ से एहतियात के तौर पर टावर के सामने वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिविल इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

सोसायटी में बेसमेंट पार्किंग बनी हुई। यह पार्किंग हर टावर में है। बी 14 टावर के सामने पाथवे में दरार निवासियों ने देखा। सोसायटी के लोग पिछले लंबे समय से निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवार उठा चुके है। कई बार स्ट्रक्चरल आडिट की मांग भी उठी, लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हो सकी। अब पाथवे में दरार आने से सोसायटी के ग्रुप के अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वाट्सएप गु्रप पर यह मुद्दा फिर से उठने लगा है। सोसायटी के बी 14 टावर में रहने वाले लोगों ने बताया कि टावर में जो रिसेप्शन बना है उसके सामने पाथवे से गाड़ियों का आना जाना होता है। मंगलवार को अचानक यहां पर कंपन सा होने लगा। इससे पूर्व ऐसा कभी नहीं हुआ था। ध्यान में देखने पर पता चला कि पाथवे में दरार पड़ गई है। जब भी कोई गाड़ी वहां से गुजर रही थी तो डर महसूस कराने वाला कंपन हो रहा था। एहतियात के तौर पर वाहनों को अब उस एरिया से नहीं निकाला जा रहा है। मेंटेनेंस टीम कारण जानने के प्रयास में जुटी है कि आखिर दरार कैसे आई और यह कब तक ठीक होगा।

ईकोविलेज 2 में भी उठी थी मांग
सुपरटेक ईकोविलेज 2 सोसायटी में भी आठ मई को एक कार पर प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा गिर गया था। घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने आईआरपी को लेटर लिखकर स्ट्रक्चर आडिट की मांग की थी। अब यही समस्या ईकोविलेज 1 सोसायटी में सामने आई है। दोनों सोसायटी के लोगों की मांग है कि सोसायटी में स्ट्रक्चरल आडिट किया जाए जिससे कि कमी का पता चल सके। उन कमियों को समय पर दूर किया जा सके। कही यह किसी की जान पर आफत न बन जाए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img