Politicsउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में दलित समाज के युवकों की पिटाई के विरोध में हापुड़ के कांग्रेस जनों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ में दलित समाज के युवकों की पिटाई के विरोध मे हापुड़ के...

Hapur News : अलीगढ़ में दलित समाज के युवकों की पिटाई के विरोध मे हापुड़ के कांग्रेस जनों ने बुधवार को एक ज्ञापन उतर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित करते हुए नगरपालिका परिषद स्थित SDM कार्यालय पर सौंपा।

इसलिए की पिटाई

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि अलीगढ़ में ठाकुर समाज के युवकों द्वारा दलित समाज के युवकों की लाठी डंडों से बड़ी ही बेरहमी से पिटाई कर दी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही इस घटना की चर्चा न्यूज चैनल और समाचार पत्रों के माध्यम से भी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि दलित समाज के युवकों की पिटाई इस लिए कर दी गई थी क्योंकि उन्होंने “जय भीम” के नारे लगाए थे।

न्याय दिलाने की मांग

शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम की शिकायत जब पीड़ित युवकों ने पुलिस थाने में की तो उल्टा उन्हीं पर ही मुकदमा लिख थाने में बंद कर दिया गया। जो कि सरसर असंवैधानिक और अन्याय पूर्ण हैं और उस घटनाक्रम की हर कांग्रेस जन कड़ी शब्दों में भर्त्सना करता हैं। कांग्रेस जनों ने अलीगढ़ घटनाक्रम मामले की जांच करते हुए पीड़ित युवकों को न्याय दिलाने की मांग की।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व पीसीसी अरविंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, सभासद सुशील शास्त्री, सुबोध शास्त्री, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, संदीप कुमार, रामू, गोपाल, डॉक्टर वीसी शर्मा, आई सी शर्मा, कुसुम लता, अरुण वर्मा, मास्टर शहरयाब, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश त्यागी, बॉबी त्यागी, SC/ST जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, हसन आतिफ, देवेंद्र कुमार, अनूप कर्दम, अंकुर अग्रवाल आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players