Noida Development: सीएम योगी ने 2,478 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, लाभार्थियों को किया सम्मानित

Noida Development: सीएम योगी ने 2,478 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, लाभार्थियों को किया सम्मानित

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा में 2,478 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की 2,300 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का भी शिलान्यास किया। 30 एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना से करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों, एमएसएमई उद्यमियों तथा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह, बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक दीपक राकेश और भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक कौशलेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया।

एमएसएमई क्षेत्र में गाजियाबाद के अंकित शर्मा को मसाला उद्योग के लिए 2.30 लाख रुपये, हापुड़ के आदित्य जिंदल को इलेक्ट्रिकल इकाई के लिए 5 लाख रुपये तथा बुलंदशहर की कुमारी लवली चौधरी को लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इसके अलावा गाजियाबाद की संगीता शर्मा, हापुड़ के तपन दीप और मेरठ के राजेश कुमार को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए टूलकिट वितरित की गई।

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर के शशिकांत राय को 5 लाख रुपये, गाजियाबाद के राजू पांचाल को जेनसेट के लिए 17.50 लाख रुपये, हापुड़ के अनुज जैन को 8.22 लाख रुपये तथा गौतमबुद्ध नगर के महेश त्यागी को पूंजी निवेश के लिए 70 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के कर्टेन रेजर (अनावरण) का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर सभी लाभार्थियों और उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img