Circuit House ब्रह्मसरोवर के दक्षिण भाग में 120 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा सर्किट हाउस – मुख्यमंत्री

Circuit House : ब्रह्मसरोवर के दक्षिण भाग में 120 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा सर्किट हाउस – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्रह्मसरोवर पर आयोजित आशीर्वाद का दीया व रक्तदान कार्यक्रम में की शिरकत*

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़ , 17 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने की दिशा में घोषणा करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के दक्षिण भाग में 120 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सर्किट हाउस बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ एवं रक्तदान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने दो मेडिकल मोबाइल यूनिट को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर पर आशीर्वाद का दीया जलाया। मुख्यमंत्री ने महाआरती में भी भाग लिया। ब्रह्मसरोवर पर लगभग 1 लाख 25 हजार दीयों को प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और मोदी सरकार द्वारा चलाई गई प्रमुख योजनाओं पर आधारित भव्य ड्रोन शो का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने, सुरक्षित रक्तदान को बढ़ावा देने और ब्लड बैंक सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट की शुरुआत करने वाला हरियाणा उत्तर भारत का पहला राज्य है। प्रदेश में प्लेटलेट केंद्रों और रक्त संग्रह की व्यवस्था को मजबूत किया गया है तथा रक्तदान के निर्धारित लक्ष्यों से भी अधिक यूनिट एकत्रित करने में सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का आधार है। रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के और करीब पहुंचाने के उद्देश्य से मेडिकल मोबाइल यूनिट शुरू की गई है। इस यूनिट में एक चिकित्सक, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की टीम उपलब्ध रहेगी तथा लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। मोबाइल यूनिट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पद को अधिकार का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाकर पिछले 25 वर्षों में देश को सेवा, सुशासन और विकास की नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र की उन्नति, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया है। उनकी इसी सेवा भावना से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश में शुरू किया गया ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जनभागीदारी और विकास का जन आंदोलन बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होना अपने आप में विशेष है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है और विकसित भारत-2047 के संकल्प की दिशा में बिना रुके और बिना थके आगे बढ़ रहा है। जब मानवता की सेवा के साथ आधुनिक तकनीक का समावेश होता है तो विकास को नई गति मिलती है। संवेदना और सामर्थ्य का यही संगम आज के इस आयोजन में भी दिखाई दे रहा है।

उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्प, ज्ञान और विज्ञान का प्रतीक माना जाता है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते 12 वर्षों में आधुनिक और मजबूत भारत के निर्माण को गति देते हुए विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाया है।

रक्तदान गीता के कर्मयोग का जीवंत उदाहरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र कर्मभूमि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर उपस्थित हैं। इसी पवित्र धरा से भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जाति को श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से कर्मयोग का दिव्य संदेश दिया था। गीता का संदेश हमें बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति यह नहीं जानता कि उसका दिया हुआ रक्त किस व्यक्ति के काम आएगा, लेकिन उसके इस प्रयास से किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बच सकता है। यही निस्वार्थ कर्म है, यही सच्ची सेवा है और यही गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारना है। किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए अपनी रगों का रक्त देने से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। रक्त की न कोई जाति होती है और न कोई धर्म, वह केवल जीवन का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र की उन्नति, गरीबों के कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा ही संगठन’ और ‘जनसेवा ही ईश्वर सेवा’ की भावना से प्रेरणा लेते हुए शुरू किया गया सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर हरियाणा के कोने-कोने तक सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास का संदेश पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस महापुरुष ने जनसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया हो, उसके जन्मदिन पर किसी जरूरतमंद के काम आने से अधिक सार्थक उपहार और क्या हो सकता है। रक्तदान शिविर प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और सेवा भावना की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में शासन के माध्यम से जनसेवा की यात्रा के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होंगे। वर्ष 2001 से 2026 तक उन्होंने निरंतर शासन के माध्यम से जनसेवा की है।

Hot this week

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...

Shraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर...

Topics

CEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' द्वारा संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की बढ़ती तैयारियों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की संवैधानिक स्थिति और विधिक प्रक्रि...

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया...

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का डंका बजाने वाले लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले बहुचर्चित लाइव कॉन्सर्ट के संबंध में एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट प्रकाश में आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से 30 अक्...

Voter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) में बड़े पैमाने पर हुई कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े के मामले में निर्वाचन आयोग के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन की ओर से बड़ी दंडात्मक कार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img