Hapur News : हापुड़ विकास खंड में धूमधाम से मना “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम, गांव-गांव जले दीये

Hapur News : हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विकास खंड हापुड़ की सभी ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पंचायत घरों, अमृत सरोवरों, मंदिरों और विकास खंड कार्यालय हापुड़ में किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर हुए आयोजनों में सचिवों के साथ-साथ ग्रामीणों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

विकास खंड कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार और सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवम पांडे सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया।

इस अवसर पर कहा गया कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में सभी ग्राम पंचायत सचिवों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। इस अभियान से पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img