Haryana Industry: व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana Industry: व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़ 18 अक्टूबर— हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जालंधर में जिला व्यापार मंडल एवं जालंधर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के प्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि व्यापारियों और उद्योगपतियों के हितों का ध्यान रखना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यापार और उद्योग किसी भी प्रदेश की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। उद्योगों के विस्तार से निवेश को बढ़ावा मिलता है, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उद्यमियों को अनुकूल वातावरण मिले और वे नए निवेश तथा कारोबार के विस्तार के लिए प्रोत्साहित हों। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने सिंगापुर और स्वीडन का दौरा कर विदेशी निवेश सहित अन्य औद्योगिक प्रोत्साहनों पर विमर्श किया और अनेक समझौता हस्ताक्षर किए हैं।

हरियाणा में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नई पहल

हरियाणा सरकार ने उद्योगों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न नीतिगत पहल की हैं। हरियाणा की औद्योगिक नीति-2026 और एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़ी पहलों का उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, उद्यमियों को प्रोत्साहन देना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

सरकार द्वारा पात्र उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने, निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाने और उद्योगों के विकास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से पारदर्शिता तथा प्रोत्साहन राशि के समयबद्ध वितरण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार उद्यमियों के सुझावों को महत्व देती है और औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से देश में व्यापार एवं उद्योग के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में व्यापारियों, उद्योगपतियों और उद्यमियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img