जनरल की जगह ट्रेन के AC कोच में चढ़ी महिला पैसेंजर, TTE ने दे दिया धक्का…पीड़िता ने सुनाई आपबीती

फरीदाबाद में एक महिला को टीटीई ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई. पैर और कूल्हे में भी उसके फ्रैक्टर आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीटीई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे यात्रा के दौरान टीटीई ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. इससे उसके शरीर में गंभीर चोट आई हैं. उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है. साथ ही पैर और कूल्हे में भी फ्रैक्चर आया है. अस्पताल में भर्ती महिला ने आपबीती सुनाई. जिसके बाद जीआरपी ने महिला की शिकायत पर आरोपी टीटीई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

फरीदाबाद की रहने वाली भावना का कहना है कि 29 फरवरी को वो पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ट्रेन से झांसी जा रही थी. उसने जनरल क्लास की टिकट ली थी और रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. जब झेलम एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकी तो उसके सामने AC-1 का कंपार्टमेंट था. गलती से वो इसमें चढ़ गई. महिला का कहना है कि डिब्बे में मौजूद टीटीई ने टिकट मांगी. जब उसने जनरल क्लास की टिकट देखी तो धमकाते हुए ट्रेन से उतरने के लिए कहा. मगर, तब तक ट्रेन चल चुकी थी. इस पर उसने टीटीई से अनुरोध किया कि अगले स्टेशन पर उतर जाएगी. उसने जुर्माना अदा करने की बात भी कही.

बकौल महिला, न जाने क्यों टीटीई ने उसको चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. इससे वो प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आ गई. उसे बचाने के लिए उसकी बेटी आई. बेटी और अन्य लोगों ने जैसे-तैसे बचाया. मगर, तब तक उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हो चुके थे.

महिला का ईएसआई में चल रहा इलाज

बता दें कि महिला ईएसआई अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसने इंसाफ की गुहार लगाई है. महिला का कहना है कि डॉक्टरों ने कहा कि वो अगले 5 से 6 महीने बिस्तर से नहीं उठ पाएगी. इस संबंध में जब जीआरपी एसएचओ राजपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा-307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img