Breaking News: दिल्ली के Gandhi Nagar कपड़ा मार्केट की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Breaking News: दिल्ली के Gandhi Nagar कपड़ा मार्केट की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में शामिल गांधीनगर कपड़ा मार्केट के एक गोदाम में बीती रात अचानक आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची आधा दर्ज से ज्यादा फायर टेंडर की गाडियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. तंग गलियों में गोदाम होने की वजह से दमकल विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी.दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात तकरीबन 9:00 बजे गांधीनगर मार्केट की एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मोके पर पहुंची. आग तीन मंजिला ईमारत में लगी थी जिसमें कपड़े का गोदाम था. बीएसईएस विभाग को सूचना देकर आसपास के बिजली की कनेक्शन को काटा गया. साथ ही आसपास की फैक्ट्री को खाली कराया गया. घंटे भर की माशाक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.दमकल विभाग का कहना है कि कपड़े का गोदाम होने की वजह से आग तेजी से फैल रहा था. अब आग पर काबू पा लिया गया है. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान चलकर खाक हो गया है. आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है. जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल पाएगा.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img