छोटी इलायची, हल्दी, वेनिला के लिए मानकों का विकास जरूरी : एफएसएसएआई

नई दिल्ली, 3 जुलाई : भारत ने छोटी इलायची, हल्दी और वेनिला सहित विभिन्न मसालों के लिए मानकों के विकास की प्रगति का जोरदार समर्थन किया है। इस पहल से भारत को मसालों का एक प्रमुख उत्पादक और निर्यातक के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दी।

दरअसल, भौगोलिक आधार पर एशिया से चुने गए सदस्य के रूप में भारत कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग की कार्यकारी समिति के 86वें सत्र (1 से 5 जुलाई) में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। जिसमें भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के सीईओ जी कमला वर्धन राव भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस सत्र का आयोजन रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) मुख्यालय में किया जा रहा है।

भारत ने नामित वनस्पति तेलों के लिए मानकों की प्रगति, शिगा टॉक्सिन-उत्पादक एस्चेरिचिया कोली के नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश और खाद्य उत्पादन और प्रसंस्करण में पानी के सुरक्षित उपयोग और पुन: उपयोग का भी समर्थन किया है। कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग, एफएओ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता स्वास्थ्य की रक्षा करना और खाद्य व्यापार में निष्पक्ष प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img