Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

आरएमएल ने ‘हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

-कार्यक्रम में मेडिकल स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को विभिन्न पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली, 3 जुलाई : केंद्र सरकार के अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बुधवार को ‘हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स’ थीम के साथ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। समाज व राष्ट्र के प्रति डॉक्टर समुदाय के योगदान और सेवा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पद्म विभूषण डॉ. अशोक सेठ, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ और फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष और डॉ. वीके तिवारी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में मेडिकल स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थान के स्नातक छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए, जिसमें रॉक बैंड प्रदर्शन, शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शन के साथ डॉक्टर्स डे की थीम पर आधारित लघु नाटक का मंचन भी शामिल था। कार्यक्रम के दौरान निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रोफेसर अजय शुक्ला, डीन डॉ आरती मारिया और अतिरिक्त एमएस डॉ प्रोफेसर मनोज कुमार झा मौजूद रहे। मंच का संचालन बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर डॉ. पारुल गोयल ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन न्यूरोसर्जरी के प्रोफेसर डॉ. शरद पांडे ने किया। इस दौरान डॉ. पीयूष जैन, डॉ. नितिन सिन्हा, डॉ. ऋषि जायसवाल, डॉ. अनुराधा, डॉ. अंकुर गर्ग तथा डॉ. अभिषेक ठाकुर भी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *