Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मरीज देखभाल भत्ते में कटौती को लेकर डीजीएचएस से मिले स्वास्थ्य कर्मी

दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि केंद्र द्वारा जारी किए गए आदेश दिल्ली सरकार समय पर एंडोर्सड नहीं करती है जिसके चलते कर्मचारियों को दिक्कतें पेश आती हैं।
- संविदा कर्मियों को स्थायी और नई भर्तियां करने की मांग भी उठाई

नई दिल्ली, 3 जुलाई : राजधानी के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों ने नेशनल पब्लिक हेल्थ एलाइंस (एनपीएचए ) के बैनर तले बुधवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ अतुल गोयल के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को मिलने वाले मरीज देखभाल भत्ते में कटौती करने के खिलाफ रोष जताया। साथ ही, संविदा कर्मियों को स्थायी करने और वर्दी भत्ते में इजाफा करने की मांग की।

इस दौरान दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि केंद्र द्वारा जारी किए गए आदेश दिल्ली सरकार समय पर एंडोर्सड नहीं करती है जिसके चलते कर्मचारियों को दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की तर्ज पर दिल्ली के अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीज देखभाल भत्ता (एचपीसीए) मिलना चाहिए जिसे गलत तरीके से काटा जा रहा है। इसके अलावा वर्दी भत्ता 15000 किया जाए। इस अवसर पर एनपीएचए के को-कन्वीनर नरेश त्यागी, जनरल सेक्रेटरी एस.एस.नेगी,भारत वीर, शकुंतला , विक्रम उमरवाल सहित अस्पताल यूनियन के कर्मचारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *