Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में लूट की सनसनीखेज घटना, CCTV में कैद हुई वारदात

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में लूट की सनसनीखेज घटना, CCTV में कैद हुई वारदात

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर में दो बदमाश ट्रायल के बहाने कार ले उड़े और कार मालिक को गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दो लोग नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर पहुंचे और गाड़ी के मालिक से कार देखने की इच्छा जताई। मालिक यह गाड़ी बेचने का इच्छुक था। दोनों लोगों ने कार मालिक से कहा कि वह गाड़ी का ट्रायल लेकर देखेंगे। इसके बाद कार में मालिक भी सवार हो गया। थोड़ी दूर जाने के बाद बदमाशों ने कार मालिक को धक्का देकर नीचे उतार दिया और कार को ले उड़े।

कार मालिक ने इस घटना के बारे में नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना दी। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर के प्रवक्ता का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस के माध्यम से जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। पुलिस इस मामले में इस एंगल से भी जांच कर रही है कि दोनों पक्षों के बीच कोई पुराना विवाद तो नहीं है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img