Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida corruption case: नोएडा में रिश्वतखोरी पर कड़ा प्रहार, दो हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन

नोएडा में रिश्वतखोरी पर कड़ा प्रहार, दो हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने त्वरित कार्रवाई की है। इस घटना के बाद रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में नोएडा के एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो 9 जुलाई को रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें हेड कांस्टेबल राहुल कुमार ने गाजियाबाद जिले के खोड़ा कॉलोनी निवासी महेश चंद के बेटे विक्की से 2 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। विक्की ने व्यक्तिगत लाभ के बदले में यह रिश्वत दी थी।

रिश्वतखोर पुलिसकर्मी राहुल सेक्टर-6 स्थित सहायक पुलिस आयुक्त/विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वितीय के कार्यालय में कोर्ट क्लर्क के रूप में नियुक्त था। उसने कोर्ट में केस की तारीख लंबी करने के लिए रिश्वत ली थी। वीडियो की जांच के बाद, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार को निलंबित कर दिया गया है और गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ फेस-1 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। नोएडा में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को निलंबित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब हेड कांस्टेबल राहुल कुमार को भी निलंबित करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *