Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

बीजेपी नेता व रेवाड़ी के पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश यादव पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

सतीश यादव
बीजेपी नेता व रेवाड़ी के पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश यादव पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

बीजेपी नेता व रेवाड़ी के पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश यादव पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

बीजेपी चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य व अभिनेता राजकुमार राव के बहनोई सुनील राव आम आदमी पार्टी में शामिल

हरियाणा को बेरोजगारी के दलदल में फेंकने वाली बीजेपी को सत्ता से उखाड़ेंगे : संजय सिंह

29 सीटों का ऐलान हो चुका है बाकि सीटों पर भी जल्द होगी घोषणा : संजय सिंह

सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : डॉ. सुशील गुप्ता

पूर्ण बहुमत से बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार : डॉ. सुशील गुप्ता

रिपोर्ट: कोमल रमोला
दिल्ली/चंडीगढ़, 10 सितंबर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की मौजूदगी में बीजेपी नेता सतीश यादव अपनी पार्षद पत्नी और बीजेपी चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य व अभिनेता राजकुमार राव के बहनोई सुनील राव अपने सैकड़ों साथियों के साथ बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सतीश यादव रेवाड़ी जिला परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में ज्वाइन करवाया।

सांसद संजय सिंह ने कहा आम आमदी पार्टी घोषणा कर चुकी है कि हरियाणा का चुनाव पूरी मजबूती के साथ सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे। उसी क्रम में कल 20 सीटों का ऐलान हुआ, आज 9 सीटों का और अब बाकि सीटों का ऐलान भी जल्द ही होगा। इस बार आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक एक सीट पर पूरी ताकत लगाएगी और जितने का प्रयास करेंगे। अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटियां, जिसमें शिक्षा फ्री, स्वास्थ्य फ्री, युवाओं को रोजगार औश्र बिजली पानी फ्री जैसी सभी बातों का सपना जो दिल्ली में पूरा करके दिखाया वो हरियाणा में भी पूरा करके दिखाना है। बीजेपी का जो 10 साल का कुशासन है जिसमें किसानों पर लाठियां चलाई गइ, युवाओं अग्निवीर की आग में झोंका गया, हरियाणा को बेरोजगारी के दलदल में फेंका गया, इन सभी मुद्दों को सामने लाकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ने का काम करेंगे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सतीश यादव रेवाड़ी के बहुत मजबूत नेता हैं और जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। सतीश यादव दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार पूरी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आज हजारों साथियों ने रेवाड़ी में इकट्‌ठे होकर अरविंद केजरीवाल से जुड़ने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी में इनको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। इस बार हरियाणा की जनता इस तानाशाह बीजेपी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

सतीश यादव ने कहा कि मैं सौभाग्याशाली हूं कि सांसद संजय सिंह और डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का मौका मिल रहा है। मेरे विचार आम आदमी पार्टी से मिलते हैं इसलिए मैंने आज आम आदमी पार्टी जवाइन की है। मैं पार्टी में रहकर रेवाड़ी के लोगों की आवाज उठाउंगा और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसको इमानदारी से निभाउंगा। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में छाएगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

सुनील राव ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी भले ही आज ज्वाइन कर रहा हूं। लेकिन जबसे मैंने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की है तब से मेरा जीवन संजय सिंह के मार्गदशन से चल रहा है। ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं। मैं बीजेपी में 2014 में रेवाड़ी का जिला उपाध्यक्ष रहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किसान मोर्चा का नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर रहा और उसके बाद प्रदेश संयोजक रहा। लेकिन लड़ाई विचारधारा की है, मेरी लड़ाई पूरे हरियाणा के साथ साथ पूरे अहीरवाल को बचाने की है। इस बार अहीरवाल में बीजेपी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *