Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

डबवाली हमारा घर है, भारी मतों से दिग्विजय को विधानसभा भेजें – डॉ अजय सिंह चौटाला

डॉ अजय सिंह चौटाला
डबवाली हमारा घर है, भारी मतों से दिग्विजय को विधानसभा भेजें – डॉ अजय सिंह चौटाला

डबवाली हमारा घर है, भारी मतों से दिग्विजय को विधानसभा भेजें – डॉ अजय सिंह चौटाला

रणजीत सिंह के समर्थन से मजबूत हुए दिग्विजय, डबवाली में पोता और रानियां में दादा की होगी जीत – डॉ अजय सिंह चौटाला

इस बार हरियाणा में किसान-कमेरे एकजुट होकर युवा नेतृत्व के लिए जेजेपी-एएसपी का साथ दें – चंद्रशेखर आजाद

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 10 सितंबर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा उधार के उम्मीदवारों से चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस में सभी उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भगदड़ मचना तय है। उन्होंने कहा कि जेजेपी-एएसपी गठबंधन बुधवार को अपने बाकी उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगा। मंगलवार को अजय चौटाला डबवाली में जेजेपी-एएसपी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला के नामांकन के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले विशाल जनसभा और रोड शो करके दिग्विजय चौटाला ने अपना नामांकन भरा। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, विधायक नैना सिंह चौटाला सहित कई दिग्गज नेता दिग्विजय के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली उनका गृह क्षेत्र है और यहां की जनता ने हमेशा प्यार व स्नेह उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ रणजीत चौटाला के समर्थन से जेजेपी को यहां नई ताकत मिलेगी और पार्टी रिकॉर्ड मतों से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी व एएसपी गठबंधन रानियां विधानसभा सीट पर रणजीत सिंह का भी समर्थन कर उन्हें विजयी बनाएगी।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नामांकन कार्यक्रम में पहुंची भारी भीड़ ने दर्शा दिया है कि डबवाली से जेजेपी-एएसपी गठबंधन का उम्मीदवार बड़ी जीत दर्ज करने जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के जोश भरा हुआ जेजेपी-एएसपी का गठबंधन मजबूती के साथ हरियाणा के भविष्य की लड़ाई लड़ेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने राज में हिस्सेदारी होने के कारण जनहित में किए अनेक वादों को पूरा किया था। दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यकर्ता खुद को अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला समझकर चुनाव मैदान में उतरे और फतेह हासिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि डबवाली में जो नेता एक-दूसरे को कोसते थे, उन्होंने आज हाथ मिला लिया है इसलिए जनता ऐसे बेमेल गठजोड़ को कमजोर करने का काम करें।

एएसपी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार कानून, महिलाओं को पंचायतीराज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, किसानों की 14 फसलों की एमएसपी पर खरीद करने जैसे अनेक ऐतिहासिक काम किए है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला देश में हरियाणा को सबसे विकसित राज्य बनाना चाहते है और इसके लिए जनता उन्हें इस बार जरूर अवसर दें। चंद्रशेखर ने कहा कि जेजेपी-एएसपी गठबंधन जनहित में नई योजनाओं को जनता के समक्ष रखेगा और जनशक्ति के साथ उन सभी वादों को पूरा करने का काम करेगा। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा-कांग्रेस को मौका देखकर लिया है लेकिन इस बार किसान-कमेरे एकजुट होकर प्रदेश के बदलाव के लिए युवा नेतृत्व का साथ दें। उन्होंने कहा कि जेजेपी-एएसपी के सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा जोर लगा दें।

डबवाली से जेजेपी-एएसपी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने नामांकन के दौरान भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबवाली में जेजेपी-एएसपी का प्रयास है कि यहां हर किसान के खेत में पानी पहुंचे, नशे का खात्मा हो, खेलों को बढ़ावा मिले और हर गरीब को घर मिले। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि वे विधानसभा में मजबूती से डबवाली की आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के पोते सूर्यप्रकाश ने भी दिग्विजय चौटाला के लिए वोट की अपील की। डबवाली शहर में जेजेपी-एएसपी गठबंधन की जनविश्वास पदयात्रा के दौरान ऊंटों पर सवार दुष्यंत चौटाला, चंद्रशेखर आजाद और दिग्विजय चौटाला का शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *