उत्तर प्रदेश, नोएडा: एनटीपीसी दादरी में वायु हमले की मॉक ड्रिल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। एनटीपीसी दादरी में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास सीआईएसएफ यूनिट द्वारा जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुलिस, अग्निशमन विभाग और संयंत्र की विभिन्न टीमों के साथ मिलकर किया गया।

ड्रिल में एक काल्पनिक वायु हमले की स्थिति में प्लांट के ऑयल टैंक में आग लगने का दृश्य रचा गया। सीआईएसएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 कर्मचारियों को बचाकर एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया। संयंत्र में सायरन और फायर अलार्म बजाए गए। कर्मचारियों को शांतिपूर्वक बाहर निकाला गया।अभ्यास को यथार्थपरक बनाने के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड तैनात किए गए। सीआईएसएफ के 4 और यूपी अग्निशमन विभाग का 1 फायर टेंडर मौजूद रहा। एनटीपीसी अस्पताल की 3 एंबुलेंस भी तैयार रखी गईं।

डीएम मनीष कुमार वर्मा, डीसीपी साद मियां, एडीसीपी सुधीर कुमार, एसडीएम अनुज नेहरा और एडीएम मंगलेश दुबे समेत सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। इस ड्रिल का लक्ष्य भौतिक सुरक्षा के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में मानसिक तैयारी को मजबूत करना था। जिलाधिकारी ने कहा कि हम एक राष्ट्र, एक टीम हैं। यह अभ्यास साबित करता है कि एनटीपीसी दादरी और सभी सहयोगी इकाइयां किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img