War 2: टाइगर श्रॉफ के बाद साउथ का ये सुपरस्टार ऋतिक रोशन संग खेलेगा माइंड गेम, ‘वॉर 2’ में किरदार से उठा पर्दा!

War की सक्सेस के बाद अब इंतजार War 2 का हो रहा है। स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बन रही फिल्म को पहले पार्ट से और दमदार बनाने के लिए फिल्म मेकर्स ने कमर कस ली है। सीक्वल से टाइगर श्रॉफ का पत्ता कट गया है। अब फिल्म में नए चेहरे की एंट्री हुई है जो साउथ सिनेमा का दिग्गज सुपरस्टार है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर‘ की रिलीज के चार साल बाद आदित्य चोपड़ा ‘वॉर 2‘ लाने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर लम्बे समय से चर्चा बनी हुई है। आए दिन फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में साउथ के एक बड़े स्टार की एंट्री हुई है।

स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले फिल्म ‘वॉर‘ साल 2019 में आई थी। रॉ एजेंट कबीर के रूप में  (Hrithik Roshan) ने काम किया था। फिल्म में  (Tiger Shroff) और (Vaani Kapoor) भी अहम किरदार में थे। फिल्म ‘वॉर 2’ के जल्द फ्लोर पर आने की चर्चा है। हालांकि, सीक्वल में टाइगर और वाणी नहीं दिखाई देंगे।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ‘वॉर 2‘ को लेकर पहले खबर आई थी कि फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अहम भूमिका निभा रही हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ एक स्ट्रॉन्ग रोल में दिखाई देंगी। ‘वॉर 2’ में कियारा का नाम सुन फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी, क्योंकि पहली बार वह ऋतिक के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। अब फिल्म से एक और साउथ स्टार का नाम जुड़ गया है, जो मूवी को लेकर फैंस की बेताबी बढ़ाने के लिए काफी है।

अलग अवतार से दर्शकों को सरप्राइज करेंगे एनटीआर

‘वॉर 2‘ में जिस साउथ एक्टर की एंट्री हुई है, वो हैं जूनियर एनटीआर । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाह रुख खान के बाद जूनियर एनटीआर स्पाई यूनिवर्स के अगले रॉ एजेंट होने वाले हैं। हालांकि, वॉर 2 में एनटीआर एक अलग अवतार में दिखाई देंगे।

फिल्म के मेकर्स ऋतिक और एनटीआर की भूमिका को और दिलचस्प बनाने के ऊपर काम कर रहे हैं। मेकर्स दर्शकों को सरप्राइज करने के लिए ‘वॉर 2’ के सभी किरदार में अलग-अलग शेड होगा।

बॉलीवुड में होगा एनटीआर का शानदार डेब्यू

स्पाई यूनिवर्स वॉर 2 को एक पैन इंडिया फिल्म बनाना चाहते हैं और एनटीआर के डेब्यू को शानदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसीलिए मेकर्स ने एनटीआर का किरदार इतना मजबूत रखा है, जो लम्बे समय तक बना रहेगा। उनके किरदार को अन्य फिल्मों में भी कैमियो के रूप में दिखाया जाएगा। मेकर्स एनटीआर का डेब्यू बड़े स्तर पर करना चाहते हैं।

फिल्म अगले साल 2025 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img