Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: स्पेशल सेलने ने मिठाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले 2 बदमाश दबोचे

Delhi Crime:
Delhi Crime: स्पेशल सेलने ने मिठाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले 2 बदमाश दबोचे

Delhi Crime: स्पेशल सेलने ने मिठाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले 2 बदमाश दबोचे

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

स्पेशल सेल ने रणहौला स्थित मिठाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने जेल में बंद गोगी गिरोह के बदमाशों के निर्देश पर फायरिंग की थी। इनके कब्जे से दो पिस्टल, नौ कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। स्पेशल सेल की डीसीपी प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि शनिवार सुबह रणहौला स्थित मिठाई की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग की थी। बदमाशों ने भागते समय एक पर्ची फेंकी थी, जिस पर गोगी गिरोह से जुड़े तीन बदमाशों के नाम लिखे थे।

इसके अलावा गोगी और कुलदीप फज्जा की फोटो बनी थी। इस बाबत स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मंदीप एवं जयबीर की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने रविवार को रोहिणी इलाके से हरिओम और जतिन लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि जेल में बंद दीपक बॉक्सर एवं अंकेश लाकड़ा ने पूरी योजना तैयार की थी। मुंडका निवासी अंकेश ने अपने गांव के ही जतिन को फायरिंग करने के लिए कहा था। इसके तहत सोनीपत से जतिन ने हथियार लिए और हरिओम को फायरिंग करने के लिए तैयार किया था। इन दोनों की भूमिका सिर्फ फायरिंग कर धमकी देने की थी। इसके बाद रंगदारी की रकम मांगने के लिए फोन करना बाकी था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *