Greater Noida Crime: दादरी पुलिस की बड़ी सफलता, बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

Greater Noida Crime: दादरी पुलिस की बड़ी सफलता, बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लंबे समय से ग्रेटर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए युवकों की पहचान जावेद पुत्र समीम (21 वर्ष) और साहिल पुत्र साहिव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दादरी कस्बे के निवासी हैं और उन्हें कठहैरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये मोटरसाइकिलें ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के विभिन्न इलाकों से चुराई थीं। फिलहाल पुलिस बरामद वाहनों के असल मालिकों की पहचान कर रही है, जिससे उन्हें उनकी संपत्ति वापस सौंपी जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में सामने आया है कि दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जावेद और साहिल के विरुद्ध थाना दादरी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा साहिल पर थाना सेक्टर-20 में भी शस्त्र अधिनियम के तहत मामला चल रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img