Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Kulgam Encounter: कुलगाम एनकाउंटर का तीसरा दिन, अब तक तीन आतंकी ढेर, इस साल का सबसे बड़ा सैन्य ऑपरेशन जारी

Kulgam Encounter: कुलगाम एनकाउंटर का तीसरा दिन, अब तक तीन आतंकी ढेर, इस साल का सबसे बड़ा सैन्य ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी है। इस भीषण एनकाउंटर में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, जिससे इसे इस वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य अभियान माना जा रहा है। आज एक और आतंकी के मारे जाने की पुष्टि हुई, जबकि बीते दिन दो आतंकवादी ढेर किए गए थे।

मुठभेड़ की शुरुआत शुक्रवार रात को हुई थी, जब सुरक्षाबलों को इनपुट मिला कि कुलगाम के अखल जंगल क्षेत्र में चार से पांच आतंकवादी छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), कुलगाम पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल के भीतर भाग गए।

शनिवार को ऑपरेशन के दौरान पहला आतंकी हारिस नजीर सुबह मारा गया, जो पुलवामा जिले के कच्चीपोरा का निवासी था। वह लश्कर-ए-ताइबा का सी श्रेणी का आतंकी था और 24 जून 2023 को आतंकवादी बना था। हारिस का नाम बायसरन आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी 14 वांछित आतंकियों की सूची में भी शामिल था। दोपहर में दूसरा आतंकी भी मुठभेड़ में मारा गया, जिसकी पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी। तीसरे आतंकी को रविवार को मारा गया, जिससे अभियान में ढेर किए गए आतंकियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

एनकाउंटर के दौरान एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की रातभर भी गोलीबारी की आवाजें जंगल से सुनाई देती रहीं, जिससे यह स्पष्ट है कि क्षेत्र में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका बनी हुई है। ड्रोन और आधुनिक उपकरणों की सहायता से क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें