राज्यबिहारराज्य

Bihar : बीजेपी ने मनाया संविधान हत्या दिवस, CM सम्राट चौधरी बोले- जेपी सेनानियों के सम्मान में छूटे काम पूरे करेगी सरकार

Patna (मृत्युंजय) : 25 जून को बीजेपी द्वारा पटना में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा आज देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। 25 जून चिंता का दिन है। आजादी के बाद कुछ लोगों ने संविधान की हत्या करना शुरू किया था। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना देखा जा रहा है। जेपी सेनानियों ने देश को कांग्रेस की तानाशाही से आजाद कराया था। जेपी सेनानियों के सम्मान में छूटे हुए काम को सरकार पूरा करेगी।

सीएम ने कहा गरीबों को व्यवस्थित तौर पर जीवन जीने के लिए जो दिया वे हैं प्रधानमंत्री मोदी। पक्का घर, बिजली, पीने का पानी दिया गया। पीएम सूर्य घर योजना लागू कर गरीबों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी। भोजपुर में घटना घटी, सरकार ने तुरंत जांच के लिए ज्यूडिशियल कमिटी का गठन किया। सहयोग शिविर के माध्यम से जेपी स्वतंत्रता सेनानियों के आवेदन मिले हैं। एक कमिटी बनाई जाएगी जो छूटे हुए लोगों को जोड़ेगी। अगले 25 जून को सभी जेपी सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।

सहयोग कार्यक्रम के 30 दिन पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार के द्वारा लोगों के आए आवेदन और पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई के आंकड़े पेश किए। सीएम ने कहा सहयोग शिविर के माध्यम से पहले एक महीने में 3 लाख 70 हजार आवेदन आए और 3 लाख 20 हजार निष्पादित हुए। पहला नोटिस 9 हजार लोगों को भेजा गया। दूसरा नोटिस सिर्फ 350 लोगों को भेजा गया और तीसरा नोटिस सिर्फ 1 आदमी को भेजा गया था और उसने हिम्मत दिखाया। हम काम नहीं करेंगे लेकिन 30 दिन पूरा होने के पहले उसने भी काम पूरा किया।

25 जून 1975 को आपातकाल लागू होने के विरोध में बीजेपी हर साल संविधान हत्या दिवस मनाती है। सीएम ने कहा जेपी आंदोलन ने देश को तानाशाही से मुक्ति दिलाई थी और मौजूदा सरकार जेपी सेनानियों के त्याग को सम्मान दे रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button