Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लोटस वैली सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लोटस वैली सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि हर दूसरे दिन सोसाइटी में बिजली की समस्या हो रही है। मंगलवार सुबह भी करीब 3 घंटे घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, एनपीसीएल द्वारा लाइट काटने से पहले निवासियों को सूचित नहीं किया जाता है। सोसाइटी के पूर्व सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि परिसर में अपार्टमेंट और विला दोनों बने हुए हैं। जिनमें करीब 700 से अधिक परिवार रहते हैं। मंगलवार सुबह सोसाइटी में अचानक करीब 7 बजे लाइट चली गई। काफी देर तक लोगों ने लाइट का इंतजार किया, जब घरों में बिजली नहीं आई तो उन्होंने मेंटेनेंस प्रबंधन से शिकायत की। तब जाकर उन्हें पता चला कि एनपीसीएल द्वारा लाइन में कोई कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते बिजली काटी गई है। लोगों का आरोप है कि लाइट काटने से पहले एनपीसीएल के अधिकारी सूचित नहीं करते हैं। 26 जनवरी को भी सोसाइटी में करीब 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। जिसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं, लाइट जाने पर डीजी का संचालन किया जाता है। जिसके दौरान अधिक शुल्क लोगों से लिया जाता है। वहीं मंगलवार को भी करीब सोसाइटी में 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें