NationalDelhi

भारत में बनेंगे होवरक्राफ्ट

-रक्षा मंत्रालय ने आईसीजी के लिए स्वदेशी कंपनी के साथ किया अनुबंध

नई दिल्ली, 24 अक्तूबर : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) बल को छह होवरक्राफ्ट या एयर कुशन वाहन (एसीवी) मुहैया कराने के लिए एक निजी कंपनी से अनुबंध किया है। कंपनी द्वारा निर्मित वाहन हाईटेक सुविधाओं और उपकरणों से लैस होंगे। साथ ही उथले पानी में कर्मियों और रसद सामग्री को ले जाने में भी सक्षम होंगे।

इस पहल का उद्देश्य स्वदेशी सहायक उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करना है, जिससे देश की आत्मनिर्भरता और बढ़ेगी। साथ ही नवाचार और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इन आधुनिक एयर कुशन वाहनों का उपयोग बहुउद्देशीय समुद्री भूमिकाओं के लिए किया जाएगा। जिनमें दिन या रात या दोनों समय दलदली क्षेत्रों एवं गहरे समुद्र में उच्च गति तटीय गश्त और टोही गतिविधियां भी शामिल हैं। आईसीजी के सुरक्षा मैट्रिक्स में तटीय सुरक्षा, अपतटीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी, समुद्री डकैती विरोधी और बंदरगाह सुरक्षा जैसे ऑपरेशन शामिल हैं। इसके अलावा, यह बल देश की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना को भी सहायता प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players