भाकियू भानु 21 अक्तूबर को तीनों प्राधिकरणों पर बोलेगा हल्ला

अमर सैनी
नोएडा।भारतीय किसान यूनियन भानु की 21 अक्तूबर को होने वाली महापंचायत को लेकर रविवार को गांव बरौला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार भी किया गया। अध्यक्षता धर्म सिंह तंवर ने की तथा संचालन परिवहन मंत्री ओम प्रकाश गुर्जर ने किया। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि 21 तारीख को जीरो प्वाइंट पर होने वाली महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसके तहत रविवार गांव बरौला में बैठक का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया तथा लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया गया।
चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि जिले के तीनों प्राधिकरणों के किसान इन भ्रष्ट अधिकारियों से बेहद परेशान हैं। आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। रविवार को हम संगठन का विस्तार करते हुए हरेंद्र बैसोया को ग्राम अध्यक्ष, विजयपाल भाटी को महानगर उपाध्यक्ष, लोकेश चौहान को महानगर सचिव, डॉक्टर रोहतास को जिला कार्यकारिणी सदस्य, लोकेश भाटी को महानगर कार्यकारिणी सदस्य, कालू तंवर को विद्यार्थी परिषद मोर्चा अध्यक्ष, आयुष चौहान को युवा उपाध्यक्ष नोएडा, रामवीर तंवर को कार्यकारिणी सदस्य नोएडा, आशुतोष चौहान को युवा सचिव नोएडा, राजीव चौहान को युवा महासचिव नोएडा, सौरभ भाटी को युवा कार्यकारिणी सदस्य नोएडा बनाकर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। सभी ने संगठन को मजबूती के साथ मजबूत करने का वादा किया।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह भाटी, महानगर अध्यक्ष राजबीर मुखिया, महेश तंवर, कमल बैसोया, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, आनंद भाटी, अनिल बैसोया, राजू भाटी, महरदीन, सोनू कश्यप, राहुल भारती, श्रीचंद भाटी, अरुण गौतम, अंकुर कश्यप आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img