Shravasti Encounter: श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Shravasti Encounter: श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के जघन्य अपराध में वांछित आरोपी छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ राप्ती पुल के पास अंधरपुरवा इलाके में हुई, जहां एसओजी और इकौना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में दुष्कर्म की इस घटना का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

श्रावस्ती पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और पीड़ित परिवार को भी थोड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img