उत्तर प्रदेश, नोएडा: पौवारी गोशाला में बायो गैस संयंत्र लगाने की तैयारी तेज

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पौवारी गांव में नवनिर्मित गोशाला में बायो गैस संयंत्र लगाने की तैयारी तेज कर दी है। प्रस्ताव का अनुरोध (आरएफपी) निकालकर इच्छुक कंपनियों से 4 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। रोजाना 50 टन प्रतिदिन क्षमता वाले इस संयंत्र को लगाने में लगभग 17 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। इसे चयनित कंपनी खुद वहन करेगी। जमीन प्राधिकरण द्वारा दी जाएगी। गैस बेचने से होने वाली कमाई में प्राधिकरण की हिस्सेदारी होगी।

अधिकारी के मुताबिक निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करने की तैयारी है। वहीं, जलपुरा गोशाला में बायो सीएनजी संयंत्र लगाने के लिए चयनित कंपनी एस 3 फ्यूल को जमीन आवंटित कर दी गई है। कंपनी ने संयंत्र लगाने के लिए उक्त स्थान पर मिट्टी का भराव शुरू कर दिया है। गड्ढा होने की वजह से मिट्टी का भराव करने की जरूरत पड़ रही है। इस संयंत्र की क्षमता भी 50 टीपीडी (टन प्रतिदिन) होगी। संयंत्र लगाने में डेढ़ साल का समय लगेगा। गैस बेचने से होने वाली कमाई दोनों गोशालाओं के संचालन पर खर्च की जाएगी। कार्य आदेश पहले ही जारी कर दिया गया है। ओएसडी अभिषेक पाठक का कहना है कि दोनों गोशालाओं में बायो गैस संयंत्र शुरू होने से गोबर और अन्य अपशिष्ट के निस्तारण की समस्या दूर हो जाएगी। इसका उद्देश्य गोशाला को स्व वित्त पोषित बनाना है। इस संबंध सीईओ एनजी रवि कुमार द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img