दिल्ली

Bhalswa Landfill Site: भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांस रोपण अभियान, स्वच्छ दिल्ली की नई पहल

Bhalswa Landfill Site: भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांस रोपण अभियान, स्वच्छ दिल्ली की नई पहल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। इस दौरे के दौरान दिल्ली सरकार ने राज्य को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। भलस्वा लैंडफिल के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत बांस रोपण अभियान की शुरुआत की गई, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने एक पेड़ लगाया। इस पहल को पर्यावरण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, “एक नई पहल की गई है, जिसके तहत दो साल की कड़ी मेहनत के बाद जमीन को साफ किया गया और आज से पौधारोपण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक करीब 2,000 बांस के पेड़ लगाए गए हैं, और अगले डेढ़ महीने में लगभग 54,000 पेड़ लगाए जाएंगे। इस साइट को पूरी तरह से हरा-भरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “इस परियोजना की देखरेख के लिए पिछले कुछ महीनों में हमने कड़ी मेहनत की है। पिछली सरकार ने सिर्फ़ लैंडफिल पहाड़ों की चर्चा की, लेकिन उनकी वास्तविक स्थिति को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। अब जो काम हो रहा है, वह लक्ष्य निर्धारित करके किया जा रहा है और इसमें केंद्र सरकार का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण रहा है।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players