Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Uttar Pradesh : हापुड़ पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 112 किलो गांजा बरामद, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Hapur : हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे कट, खुडलिया से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 112 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक क्रेटा कार बरामद की गई। बरामद गांजे की अंतरराज्यीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू सिंह उर्फ सोनवेर सिंह, विनोद कुमार और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके आपसी संपर्क, सप्लाई चैन, खरीददारों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। बताया गया कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और नशे के कारोबार से आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संयुक्त टीम को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके आधार पर गंगा एक्सप्रेस-वे कट क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई और तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान क्रेटा कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मादक पदार्थ को वाहन के जरिए लंबी दूरी तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे थे ताकि सामान्य आवाजाही में संदेह न हो।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें