Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

VB G RAM G Yojana: VB G-RAM-G गारंटी योजना पर भाजपा का पलटवार, मंत्री बृजेश सिंह बोले कांग्रेस फैला रही भ्रम

VB G RAM G Yojana: VB G-RAM-G गारंटी योजना पर भाजपा का पलटवार, मंत्री बृजेश सिंह बोले कांग्रेस फैला रही भ्रम

नोएडा। विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन रोजगार गारंटी योजना VB G-RAM-G को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी चंद शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने योजना की विशेषताओं को गिनाते हुए इसे ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, इस योजना को लेकर जनता के बीच जानबूझकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इसी भ्रम को दूर करने और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए हर जिले में प्रेस वार्ताएं कर रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि VB G-RAM-G योजना का उद्देश्य केवल रोजगार देना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और टिकाऊ आजीविका के अवसर पैदा करना है।

मंत्री बृजेश सिंह ने कांग्रेस की पुरानी रोजगार गारंटी योजनाओं से तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां 100 दिन के रोजगार की बात की थी, वहीं भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय मनरेगा जैसी योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ, जिसके कारण लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाया। भाजपा सरकार ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए बिखरे हुए 200 से अधिक कार्यों को चार प्रमुख सेक्टरों में समाहित किया है, जिससे काम की गुणवत्ता और निगरानी दोनों बेहतर हुई हैं।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नए अधिनियम के तहत मजदूरी का भुगतान अब अधिकतम सात दिनों के भीतर डिजिटल माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में किया जाएगा। पहले ऐसी कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं थी, जिससे मजदूरों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

धीरेंद्र सिंह ने कहा कि VB G-RAM-G योजना केवल एक रोजगार योजना नहीं है, बल्कि यह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, कौशल और आय के अवसर बढ़ाकर ही देश की समग्र प्रगति संभव है।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर राजनीतिक कटाक्ष करते हुए मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि फिलहाल कांग्रेस के पास केवल दो सीटें हैं और यदि इन दो के आगे शून्य जुड़ गया, तो कांग्रेस इसे भी अपनी बड़ी उपलब्धि मान लेगी।

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि VB G-RAM-G योजना से ग्रामीण युवाओं, किसानों और मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा और आने वाले समय में यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें