Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Police: दिल्ली में बढ़ते अपराध पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, गश्त और चेकिंग तेज

Delhi Police: दिल्ली में बढ़ते अपराध पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, गश्त और चेकिंग तेज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। नई सरकार के गठन के बाद पुलिस एक्शन मोड में आकर गश्त और चेकिंग अभियान तेज कर रही है। राजधानी के विभिन्न जिलों में रातभर गश्त की गई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए चेकिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके का दौरा किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) रवींद्र यादव ने कहा, “बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, ड्रग्स और अवैध शराब पर लगाम लगाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।” दिल्ली पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में पिकेट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की।

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रही और यातायात को नियंत्रित करने में सहयोग दिया। पुलिस जवानों ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में चालान काटे। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस गश्त और नाकाबंदी में तेजी ला रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और सख्त किया जाएगा ताकि अपराधियों पर पूरी तरह शिकंजा कसा जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें