Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Greater Noida: मोबाइल कंपनी के कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला, ड्यूटी पर जाने के बाद हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida: मोबाइल कंपनी के कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला, ड्यूटी पर जाने के बाद हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी का शव कंपनी के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान इटावा निवासी 24 वर्षीय अनुज के रूप में हुई है। अनुज पिछले कई महीनों से मूंजखेड़ा गांव के समीप स्थित एक मोबाइल कंपनी में कार्यरत था। वह अपनी पत्नी के साथ दनकौर कस्बे में किराए के मकान में रह रहा था और नियमित रूप से कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात अनुज ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद सोमवार सुबह उसका शव कंपनी के नजदीक एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दनकौर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर भी आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें