Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में युवती को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, एडिट फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Noida NCR News in Hindi

Noida Crime: नोएडा में युवती को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, एडिट फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में काम करने के दौरान हुई दोस्ती एक युवती के लिए परेशानी का कारण बन गई। आरोप है कि तीन युवकों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना, धमकियों और दबाव के चलते युवती इतनी परेशान हो गई कि उसने बरेली में रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। मामले की जांच के बाद थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष शर्मा, सौरभ उपाध्याय और अभिनव उपाध्याय के रूप में हुई है। इनमें सौरभ और अभिनव सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सेक्टर-57 स्थित सर्विस रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में बदायूं निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बरेली के एक कॉलेज में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह पिछले करीब चार महीनों से नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान कंपनी में काम करने वाले हाथरस निवासी आयुष शर्मा से हुई। बाद में आयुष के दोस्तों सौरभ उपाध्याय और अभिनव उपाध्याय से भी उसकी जान-पहचान हो गई। बताया गया कि नौकरी के दौरान युवती और आयुष के बीच इंस्टाग्राम पर भी बातचीत शुरू हो गई थी। आरोप है कि इसी परिचय का फायदा उठाकर तीनों युवकों ने युवती को अपने जाल में फंसा लिया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आयुष शर्मा ने युवती के साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया, जबकि सौरभ और अभिनव उसकी तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। शिकायत के अनुसार आरोपी लगातार युवती पर दबाव बनाते थे। आरोप है कि वे उसके कमरे तक पहुंच जाते थे, उसे डराते-धमकाते थे और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डालते थे। इससे युवती मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी। जब युवती ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद 26 मई को उसके परिजन नोएडा पहुंचे और उसे अपने साथ बरेली ले गए। परिजनों का आरोप है कि 29 मई को जब युवती एमबीए की परीक्षा देने अपने कॉलेज गई थी, तब भी आरोपी लगातार उसे फोन कर परेशान कर रहे थे। मानसिक तनाव और दबाव से टूट चुकी युवती भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पहुंची और रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने युवती को किस स्तर तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और मामले में अन्य कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें